• Bihar
  • बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती केअवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती केअवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाये गए बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्री रामकृपाल यादव, विधायक श्री संजय गुप्ता, पूर्व विधायक श्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेश कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर नूतन चर्चा को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Related Stories

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement